मोकामा के वार्ड संख्या 7 में एक ऐसा माजरा देखने को मिला है जहां विकास दूर दूर तक दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे बताया कि इस वार्ड की एक गली में नाला बनाने के नाम पर पिछले तीन महीने से गढ्ढा खोद दिया गया है, लेकिन अभी तक नाले का निर्माण नहीं हुआ है। यहां के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।