रविवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के द्वारा 20 मार्च से होने वाले लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर कचहरी परिसर का निरीक्षण किया गया जहां पर उनके द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वह नामांकन को लेकर पुख्ता इंतजाम करें।