क्षेत्र के तिलौली के समीप जीप के धक्के से 28 वर्षीय युवक की मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी रामू गुप्ता पुत्र दीनदयाल गुप्ता सिकन्दरपुर से वापस जा रहे थे कि तिलौली के समीप सामने से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी ।