हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलगांव के पास हादसा,पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया कि गुरुवार को पुलगांव के पास खड़े फ्लाई एश से भरे ट्रक पर चढ़ते समय ड्राइवर सुरेश कुमार हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह चीख भी नहीं पाया और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा।