भदोही: सेवापुरी में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने गांव चलो अभियान के तहत किया रात्रि प्रवास,लोगो से किया संवाद
भाजपा की तरफ से गांव चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसमें पार्टी के पदाधिकारी विभिन्न गांव में पहुंचकर प्रवास कर लोगों से संवाद कर रहे हैं । इसी कड़ी में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ सेवापुरी बूथ पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से संवाद कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की है।