गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पुलिस टीम ने देर रात चलाया विशेष चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम, कौशांबी समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे थाने के पुलिसकर्मियो ने पैदल गश्त करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सड़क पर नजर आने वाले संदिग्ध वाहनों व वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।