छिबरामऊ: कासिया नंदपुर की रहने वाली एक महिला को ससुरालीजनों ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर, कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के कासिया नंदपुर गांव की रहने वाली महिला को उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। जिसको लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है। कासिया नंदपुर निवासी महिला के साथ ससुरालीजन व पति आए दिन मारपीट करते हैं। इसी को लेकर महिला और उसके मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।