सिमरी बख्तियारपुर: कुशमी में ब्रेकर के कारण ब्रेक लगाने पर बाइक सवार दो युवक जख्मी, वीडियो वायरल
बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुशमी गांव स्थित मिडिल स्कूल के समीप बना सड़क ब्रेकर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को एक बाइक पर सवार दो युवक जैसे ही ब्रेकर के पास पहुंचे और अचानक ब्रेक लगाया, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका