भिंड नगर: भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कविता लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संजय दत्त शर्मा को सम्मानित किया
नई दिल्ली में आयोजित 28बे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मध्य प्रदेश के जिला भिण्ड से संजय दत्त शर्मा ने कविता लेखन में देश में तृतीय स्थान प्राप्त कर ज़िले का मान बढ़ाया है। भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव ने संजय दत्त शर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे शील्ड देकर सम्मानित किया।