मुंगेर: मुंगेर में खून से सना एक व्यक्ति का शव निर्माणाधीन सड़क पर पुलिस ने आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है
Munger, Munger | Feb 28, 2024 मुंगेर में खून से सना एक व्यक्ति का शव निर्माणाधीन सड़क पर पुलिस ने आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है | जिसकी पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के लोहचा पाटम ग्राम निवासी स्वर्गीय रामोतार बिंद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा लोगों की भीड़ घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में जमा हो गई ।