बीना: रिफाइनरी की दीवार फांदकर कर चोरी करने घुसे चोर, सुरक्षा गार्ड ने एक चोर को पड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 17, 2024 रिफाइनरी सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ताम सिंह थाने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिफाइनरी की सुरक्षा दीवार फांदकर कुछ चोर चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे, जिनमें से नरेंद्र पिता शैतान अहिरवार निवासी ग्राम पतरिया को पकड़ लिया और बाकी चोर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। आगासौद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया है