नैनवां: दुगारी गांव में बने बाढ़ के हालात, मकानों व दुकानों में भरा पानी
Nainwa, Bundi | Sep 4, 2024 नैनवां क्षेत्र में रात को हुई तेज बारिश के चलते दुगारी के कनक सागर बांध पर चादर चलने से चादर का पानी गांव में घुस जाने से बाढ़ के हालात बने हुए है। बांध का पानी ओवरफ्लो चल रहा है। जिससे गांव मे बाढ के हालात हो गए है। गांव में चारो तरफ से आवागमन के रास्ते बंद हो गए। निचली बस्तियो, मैन बाजार व आस पास के घरों में पानी भर गया।