बहराइच: दरगाह इलाके में बाइक सवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशोका डीहा के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।