गैस की किल्लत से मचा हाहाकार, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे उपभोक्ता जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालत यह है कि जो गैस गोदाम पहले सुनसान रहते थे, वहां अब सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतरें लग रही हैं। लोग कई-कई किलोमीटर का सफर तय कर गोदामों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां से भी उन्हें मायूस होकर लौटना