बिहारीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव सेआठ दिन से लापता नाबालिग को पुलिस ने सुपौल जिले के कंजरी वार्ड नंबर 12 में एक घर से बरामद किया, जबकि आरोपी रीतेश कुमार मौके से फरार हो गया। युवती की मां ने उसके साथ पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को 164 बयान के लिए मधेपुरा भेजा गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।