जयपुर चंदवाजी स्टेट हाईवे पर चीथवाड़ी मोड़ के पास एक सवारी जीप और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।