अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को साइकिल यात्रा एक विचार, के तत्वावधान में 531वीं रविवारीय यात्रा के दौरान कटौना पंचायत स्थित पुस्तकालय भवन के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिल यात्रा के सदस्यों ने 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में साइकिल यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने मिलकर पौधे लगाए।