बिरमी पंचायत के गांवों में पिछले करीब छह महीनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह स्थिति पीडब्ल्यूडी विभाग और जलदाय विभाग की आपसी लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि झुंझुनूं–चूरू सड़क हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुई थी।