आरा: पियनिया गांव के समीप टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो सवार व्यक्ति घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 22, 2025 मंगलवार शाम 5:00 बजे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब टेंपो और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें टेंपो सवार सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी पचमीन राम के पुत्र दरोगा राम घायल हो गया घायल व्यक्ति को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहाँ इलाज चल रहा है।