झांसी: आउटर पर ट्रेन में लगे CCTV के सामने महिला यात्री से छिनैती, GRP ने फुटेज मांगे तो रेलवे ने कहा- कैमरा लगे पर DVR नहीं
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2025 झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर यार्ड तक रेल यात्रियों के साथ छिनैती जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में 7 दिसम्बर को लखनऊ-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच यात्रा कर रहीं महिलाओं में से एक महिला के हाथ से चोर झांसी स्टेशन यार्ड में पर्स छीन ले गया था। GRP ने फुटेज मांगे तो रेलवे बोली कैमरा लगे पर DVR नहीं है ।