गोपालगंज: राजवाही दियारा इलाके से 480 टेट्रा पैक शराब जब्त, शराब तस्कर फरार, उत्पाद विभाग की कार्रवाई
जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही दियारा में उत्पाद विभाग ने सोमवार को छापेमारी करते हुए 485 टेट्रा पैक शराब को बरामद कर लिया। वहीं उत्पाद विभाग को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। फरार हुए शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार को सूचना मिली थी।