बांसवाड़ा: गलकिया में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
गलकिया गांव में रविवार दोपहर 1 बजे पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी,आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे सदर थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि मृतका रिता पत्नी कांतीलाल निवासी गलकिया के पिता की रिपोर्ट के आधार पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।