गोड्डा: हरिपुर गांव में बालक को बचाने में बाइक सवार युवक जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Mar 6, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह सड़क पार कर रहे बालक को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिसकारण उसके चेहरे और सर में चोट आई। घुटना भी छिल गया है। घायल का नाम छोटू कुमार राम है जो लालपुर गाँव का रहने वाला है। घायल गोड्डा आ रहा था घटनन के बाद परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हुआ।