आगरा: संजय प्लेस स्थित विकास भवन में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक ली,कम दाखिला होने पर जताई नाराजगी
Agra, Agra | May 17, 2024 आगरा के संजय प्लेस स्थित विकास भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें कक्षा एक से पांच तक बीते सत्र में विद्यार्थियों की दाखिले की संख्या कम रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। वही इसके साथ नए सत्र में ज्यादा विद्यार्थियों के दाखिले करने के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।