आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को किया गिरफ्तार,राम नगर कॉलोनी के पास से हुई गिरफ्तारी
Agra, Agra | May 17, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राम नगर कॉलोनी के पास से भागने की फिराक में खड़े एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया हैं। जिसने बीते 25 जनवरी 2024 को मल का चबूतरा से एक राहगीर का मोबाइल लुटा था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थीं।