मथुरा: स्वतंत्रता दिवस एवं विकेंड की छुट्टी के चलते वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
सोमवार को सुबह करीब 9:00 बजे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और आसपास की गलियों से एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमडे चारों ओर राधे-राधे और बांके बिहारी लाल की जयकारा से माहौल भक्ति मय हो गया । भारी भीड़ के चलते मंदिर के आसपास की मुख्य गलियों एक बार फिर जाम हो गई गोपीनाथ बाजार बिहारी जी मंदिर मार्ग पर आसपास के रास्ते जाम हो गए