जौनपुर: आई.टी.आई सिद्धिकपुर परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 765 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 310 हुए चयनित
करंजाकला विकास खंड के राजकीय आई.टी.आई सिद्धिकपुर जौनपुर परिसर में रविवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 765 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 310 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।