बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। बड़ी बिहार निवासी सरिता ने पति पर आरोप लगाया कि 9 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना-पत्र की रंजिश में 12 दिसंबर को उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस जांच में जुटी है