कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार शाम करीब 5 बजे जयनगरा स्थित बाबा बालदास की कुटिया परिसर में भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने मेले का आनंद लेते हुए जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने बाबा बालदास की कुटिया पर पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।