रामपुर: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन व पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Sep 9, 2025 मंगलवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ थाना सिविल लाइन और पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने दोनों स्थानों पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने आवासीय भवनों के आसपास की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।