बनमनखी। साउथ एशिया कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 18 जनवरी 2026 तक लुंबिनी (नेपाल) में किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत निवासी अकाली मंडल के पुत्र विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।