छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।हादसे में हरिश्चंद्र राय (29 वर्ष) पिता मोहन राय, निवासी ग्राम पिपट, थाना पिपट की मौत हो गई। घटना आज 09 फ़रवरी शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है।