फतेहाबाद: जन संवाद पोर्टल पर शिकायतों की समीक्षा के लिए डीसी राहुल नरवाल ने लघुसचिवालय में ली अधिकारियों की बैठक
डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघुसचिवालय के सभागार में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन गया। डीसी ने जन संवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद पोर्टल पर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।