पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरियल गेट के पास सोमवार को लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान एनटीपीसी में तैनात सीआईएसएफ के जवान के रूप में की जा रही है।