डेहरी: बालू लदे वाहनो के परिचालन से मथुरी पुल के आस्तिव पर मंडराया संकट, शहर के लोगो ने DM को पत्र लिख,रोक लगाने की मांग की
Dehri, Rohtas | Apr 19, 2024 डेहरी से डालमियानगर सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों को जोड़ने का एक मात्र रास्ता मथुरी पुल पथ का अस्तित्व खतरे में है।ऐसे में मथुरी पुल और इसका अंडरपास ध्वस्त होता जा रहा है कारण लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बालू लदे भारी वाहन निरंतर इसके पाया और उपरी भाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं इसलिए कभी भी रेलपुल भी ध्वस्त हो सकती है जिसे लेकर डीएम को लोगो ने पत्र लिखा है।