हौज खास: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली लौटी। वतन वापसी पर टीम इंडिया का एयरपोर्ट पर ही जारेदार स्वागत हुआ। फैन्स सुबह से ही टीम इंडिया के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे। जिसके बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया।