मैनपुरी: एलाऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बघिरूआ निवासी मोहन सिंह पुत्र बांकेलाल अपने गांव से मैनपुरी घर आ रहे थे। तभी किशोरपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहन सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।