गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरोड़ा मुस्तकम में घनी आबादी के बीच से निकाली जा रही हाईटेंशन लाईन का ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे विरोध किया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि उनके गांव में आबादी के बीच से एक हाईटेंशन लाईन निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।