वारिसलीगंज: बाघी बरडीहा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला जख्मी अस्पताल में कराया गया भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के बाघी बरडीहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई है। जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जख्मी महिला की पहचान राधा देवी के रूप में की गई है। तेज रफ्तार बाइक धक्का मार कर फरार हो गया है। रोड के पास गाड़ी का इंतजार महिला कर रही थी।