फुलेरा मु. सांभर: भोजपुरा में मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों हुए गंभीर घायल, पिता ने कराया मामला दर्ज
जोबनेर के भोजपुरा में आज सुबह मोटरसाइकिल पर मजदूरी के लिए निकले मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जहां हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर घायल होने पर दोनों को जयपुर रेफर किया। वही दोनों की हालत गंभीर है ऐसे में घायल युवक के पिता ने पुलिस थाने में लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।