गाज़ीपुर: डीएम व एसपी ने गाजीपुर जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
गाज़ीपुर DM अविनाश कुमार और SP डॉ. ईरज राजा ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा से लेकर बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं तक, हर पहलू का गहराई से जायज़ा लिया।आपको बता दें कि DM और SP सबसे पहले कारागार अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती कैदियों से उनकी बीमारी,इलाज और खान-पान से सम्बंधित जानकारी ली।