भरतपुर में शनिवार को देर शाम अचानक मौसम बदला जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी और शाम 7 बजे जोरदार बारिश शुरू हो गई। शहर के अलावा आसपास के इलाके में भी जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की चेतावनी दे दी थी।