महावन: दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, वर्तमान प्रधान की मौत, दूसरा घायल
रविवार की रात करीब 9:00 बजे दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग फरह के समीप तेज रफ्तार अपाचे बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें मुंशीपुर गांव फतेहाबाद निवासी ब्रजपाल प्रधान पुत्र नवल सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी रामचरण निवासी ककनपुर घायल हो गया दोनों बाइक से दिल्ली से गांव आ रहे थे और फरह के समीप सड़क हादसा हो गया परिवार में शोक की लहर दौड़ गई