भितरवार: धाकड़ खिरिया में काम करते समय खंभे से गिरा मजदूर, मौत
धाकड़ खिरिया में काम करते समय खंभे से गिरा मजदूर हुई मौत। 33 केवी लाइन पर मरम्मत का काम कर रहा है एक मजदूर अचानक खंभे से नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोषित परिजनों और ग्रामीणों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भितरवार थाने में जमकर हंगामा किया। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।