मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदनीनगर: कोयल नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर पलामू पुलिस सतर्क, चलाया जागरूकता अभियान
पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोयल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी को देखते हुए पलामू पुलिस ने एक जागरूकता अभियान चलाया है, जिसमें आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे कोयल नदी के किनारे जाकर सेल्फी, वीडियो या तस्वीरें न लें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।पुलिस के द्वारा मेदिनीनगर शहरवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।