चायल: मनौरी बाजार में निकली खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, हजारों भक्त रहे मौजूद
कौशाम्बी। तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार 4 बजे श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा श्री श्याम मित्र मंडल व व्यापारियों के सहयोग से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।निशान यात्रा नई बस्ती स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास से शुरू होकर पूरे मनौरी बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। तमाम भक्तगण रहे मौजूद!