लोहारू: सांसद जयप्रकाश और सांसद धर्मबीर सिंह ने संसद में किसानों की उठाई आवाज़, किसानों ने जताया आभार
Loharu, Bhiwani | Jul 31, 2025 350 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन को आज उस समय एक बड़ी मजबूती मिली, जब हिसार के सांसद जयप्रकाश उर्फ जे.पी. और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह ने इस मुद्दे को संसद में उठाया। इस साहसिक और किसान हितैषी कदम के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभी किसानों ने दोनों सांसदों का हृदय से आभार प्रकट किया है।