मनोहर थाना में प्रजापति समाज द्वारा समाज के श्री राघव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है।जिसमें 5 से लेकर 7 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को गणपति स्थापना की गई ,समाज के महिला पुरुषों ने शोभायात्रा निकाल कर विमान आगमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रात्रि में भव्य सुंदरकांड का आयोजन रहेगा।