बड़वाह नगर के नागेश्वर मंदिर के समीप रविवार सुबह कुत्तों के झुंड ने एक करीब 6 माह की गाय की बिछड़ी पर हमला कर दिया। जिससे उसके गर्दन की नश फटने से मौत हो गई।उसके बाद गाय मालिक राजेंद्र जैन सहित नागरिकों में कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर भारी रोष देखा गया है। गाय मालिक ने कहा कि अगर गाय की बिछड़ी की जगह कोई इंसान का बच्चा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।