सुल्तानपुर: सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर बाजार में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्ति व आस्था से सराबोर रहा पूरा क्षेत्र
सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जयसिंहपुर बाजार में भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होने लगे थे। आयोजन स्थल पर पहुंचते ही श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।